500 बच्चों ने लिया चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल के हस्ते शालेय विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत..
गोंदिया। 24 सितंबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू सेवा पखवाड़े के तहत आज 24 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर की लिटिल वुड्स इंटरनेशनल स्कूल में शालेय विद्यार्थियों के लिए चित्रकला का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रतियोगिता में चित्र की कला की जांच हेतु जजों की नियुक्ति की गई जिन्होंने इन विषयों पर बेहतर चित्र कला का प्रदर्शन करने पर उन्हें चिन्हित किया गया।
मंच पर क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सीताताई रहांगडाले, भाजपा महामंत्री सुनील केलनका, दीपाताई चन्द्रिकापुरे, शैलजा सोनवाने, मंडल अध्यक्ष ऋषिकांत साहू, शहर संयोजक एड. पूजा तिवारी, मंजूताई कटरे, शालिनीताई डोंगरे, शुभा भारद्वाज, लिटिल वुड्स स्कूल के संचालक आशीष अग्रवाल, भूमेश्वरी ताई बघेले, चैतालीताई नागपुरे, धर्मिष्ठा सेंगर, चित्रकार अरुण नशीने, ईशा गौतम, घोष मैडम सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिका, पालकगणों की उपस्थिति रही।
रोहित अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले सहित सभी मान्यवरों ने इस सेवा पखवाड़े के तहत नन्हे शालेय विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला का प्रदर्शन कर आधुनिक भारत की कलाकृति बनाने पर उन्हें सम्मान चिन्ह, सम्मान पत्र और गिफ्ट देकर पुरुस्कृत किया।