गोंदिया के मिल्खासिंह “मुन्नालाल यादव” का गोंदिया जिला पुलिस द्वारा सत्कार..

1,106 Views
  प्रतिनिधि। 21 जुलाई
गोंदिया। आज 21 जुलाई को गोंदिया जिला पुलिस बल द्वारा दौड़ में राज्य व गोंदिया जिले के लिए गौरव 81 वर्षीय धावक मुन्नालाल यादव को पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के हस्ते शाल-श्रीफल, पुष्प गुच्छ व सम्मान चिन्ह देकर उनका आभिनंदन किया गया।
           विशेष उल्लेखनीय है कि श्री मुन्नालाल यादव को गोंदिया के मिल्खासिंह के नाम से जाना जाता है। उन्हें दौड़ने का इतना शौक है कि आज 81 साल की उम्र में भी वह धूप, हवा और बारिश की परवाह किए बिना नियमित रूप से दौड़ने का अभ्यास करते हैं। उन्होंने विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
मुन्नालाल यादव ने 13 साल की उम्र में कुश्ती में अपना करियर शुरू किया। साथ ही वह नियमित रूप से दौड़ने का अभ्यास भी कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पदक जीते। तब से वह विभिन्न दौड़/मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं।
विशेष है कि मुन्नालाल यादव ने 26 से 27 जून 2023 को उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित मास्टर मैराथन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र राज्य की ओर से भाग लिया और 100 मीटर, 200 मीटर और 5 किमी स्पर्धा में प्रथम स्थान में 3 स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीते।
उनके अच्छे व सरहानीय कार्य को देखते हुए उन्हें अक्टूबर 2023 में दुबई में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता के लिए चुना गया है और वह उक्त प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए गोंदिया जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें आज सम्मानित किया गया है। यह गोंदिया जिले के लिए गौरव का विषय है और नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
इसी प्रकार 15 नवंबर 2022 को वीर बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर गोंदिया जिला पुलिस बल द्वारा क्रीड़ा संकुल गोंदिया में आयोजित रन-फॉर-नॉन-वायलेंस मैराथन में भी उन्होंने 3 किमी की दौड़ लगाई थी। इसमें भी उन्होंने प्रावीण्यता प्राप्त की थी..

Related posts