गोंदिया में एड. उपराडे, भंडारा में बालबुद्धे बनें भाजपा जिलाध्यक्ष..

403 Views
गोंदिया। 19 जुलाई
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज अनेक जिलों में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी की है।
इस सूची के अनुसार गोंदिया जिले में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में आमगांव तहसील के निष्ठावान भाजपा पदाधिकारी एड. येसुलाल उपराडे को भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह भंडारा जिले में भाजपा में सक्रियता से कार्य करने वाले साकोली तहसील के प्रकाश बालबुद्धे को भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दोनों जिलों में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उपराडे और बालबुद्धे को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Related posts