गोंदिया : जिले के 11 सहा. पीएसआई बनें ग्रेड पुलिस उपनिरीक्षक…

1,289 Views
गोंदिया। पुलिस अधीक्षक गोंदिया निखिल पिंगले ने, महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी सरकारी निर्णय अनुसार, मानदंडों और शर्तों के अधीन, गोंदिया जिले में तैनात 11 सहायक पुलिस उप-निरीक्षक को ग्रेड पीएसआई पद पर पदोन्नति प्रदान कर उन्हें गौरान्वित किया।
ये पदोन्नति पुलिस दल में 30 वर्ष सेवा पूर्ण करने, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर 3 वर्ष सेवा पूर्ण करने एवं पीएसआई संवर्ग पद का वेतन ग्रहण करने पर गोंदिया जिले के विविध पुलिस थानों में तैनात पुलिस उपनिरीक्षकों को ग्रेड पुलिस सब इंस्पेक्टर (ग्रेड-पीएसआई) के पद पर पदनामित करने के संबंध में हुई पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक की संस्तुतियों के अनुसार 11 सहायक फौजदार को ग्रेड पीएसआई पदोन्नति देने का आदेश दिनांक 03/05/2022 को जारी किया गया।
इस आदेश के जारी होने पर पुलिस उप-निरीक्षकों को अब से ग्रेड पुलिस उप-निरीक्षक (ग्रेड-पीएसआई) के रूप में संदर्भित किया जाएगा। पदोन्नति आदेश पर पुलिस अमलदार से पुलिस अधिकारी बनने के सपने पूरे होने पर सभी पुलिस अधिकारियों ने खुशी जाहिर की।
इस पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक गोंदिया निखिल पिंगले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।

Related posts