गोंदिया: घरेलू गॅस सिलेंडर की किंमतों में फिर उछाल, भाकपा ने कहा, बढ़े दर वापस ले सरकार..

306 Views

 

प्रतिनिधि। 6 जुलाई
गोंदिया। जीवनावश्यक घरेलू गैस सिलेंडरों में फिर 50 रुपये की बढ़ोत्तरी केंद्र सरकार द्वारा किये जाने पर देश में इसका तीव्र विरोध हो रहा है। घरेलू गैस पर बढ़ती किंमतों को रोकने एवं दरों को वापस लेने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य काॅ. हौसलाल रहांगडाले ने सरकार से मांग की है।

का. हौसलाल रहांगडाले ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था बेकाबू हो रही है। रुपया पूरी तरह टूट चुका है एवं मंहगाई चरम पर है। अच्छे दिन वालो ने देश में बुरे दिन लाद दिए। घरेलू गॅस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढोत्तरी कर सामान्य जनता पर नया बोझ लगाया है।

श्रमिकों, छोटे व्यापारी, सामान्य नागरिकों की आय रोज कम हो रही है। युवा बेरोजगार घूम रहे, परंतु बेपरवाह सरकार आये दिनों सिर्फ महंगाई परोस रही है। घरेलू गॅस सिलेंडर हो या पेट्रोल डिझल के दाम, खाद्य पदार्थ हो या तेल-सब्जी सब महंगा है। ये देश की जनता पर बोझ है।

हौसलाल रहांगडाले ने कहा हम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से निवेदन करते हैं की घरेलू गॅस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाकर केंद्र सरकार आम जनता को राहत दे।

Related posts