गोंदिया शिक्षण संस्था की ओर से कल 12 मई को म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का सपत्नीक सत्कार समारोह

973 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया : गोंदिया में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने दौरे पर आ रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चव्हाण और उनकी पत्नी साधना सिंह चव्हाण के आगमन पर कल 12 मई को गोंदिया शिक्षण संस्थान की ओर से उनका सत्कार समारोह रखा गया है।
ये अभिनंदन समारोह शाम 4 बजे नमाद कॉलेज के एडवोटोरियम हॉल में रखा गया है। गोंदिया शिक्षण संस्थान के सचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने इस सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिको उपस्थित रहने की अपील की है। 
कल 12 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चव्हाण गोंदिया के एक निजी अस्पताल के उद्घाटन में शामिल होगे। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चव्हाण भी उपस्थित रहेगी। इस अवसर पर गोंदिया शिक्षण संस्थान की ओर से शिवराज सिंह चव्हाण का सपत्नीक सत्कार किया जाएगा।

Related posts