गोंदिया: नया उड़ानपुल बना “ख़तरे जान”, सड़क उखड़ कर लोहे बाहर आ निकलें..

519 Views

सोशल मीडिया ने जारी की तस्वीर.. बयान किया अपना दर्द

प्रतिनिधि। 18 अप्रैल
गोंदिया। कुछ साल पूर्व शहर के उत्तर से दक्षिण दिशा में बना नया उड़ान पुल अब वाहन चालकों के लिए खतरे जान बन गया है। पुल के बीच सड़क उखड़ने लगी है और लोहे के ढांचे बाहर निकलकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है।
इस पुल की हालिया स्थिति की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के वाट्सएप्प समूह भी देखी जा रही है। कुछ लोगों ने इस उड़ान पुल में हुए गड्ढे व उसकी निकली लोहे की सलाखों से दुर्घटनाग्रस्त होंते होते बचने की कहानी भी लिखी है।
इस पुल के निर्माण, इसकी लंबाई व इससे हो रही शहरवासियों को दुविधा को लेकर अनेक परेशानियां प्रकट की है। उड़ान पुल निर्माण के दौरान ही अनेक बार ये पुल गड्ढो में तब्दील हुआ है, जिसकी मरम्मत होती रहीं है। पर अब इसकी देखरेख लावारिश होती दिखाई दे रही है। नए उड़ान पुल के दोनों किनारों में मिट्टी का जमावड़ा बना हुआ है, जिसमें घास तक उगी दिखाई देती है। इसकी सफाई का कोई वाली नही है।
तस्वीर में सड़क के इस भयावह गड्ढे की स्थिति को देख कर ये अंदेशा लगाया जा सकता है कि करोड़ो रूपये खर्च कर उड़ान पुल के क्या हालात है!! इसकी मरम्मत कब होती है? या होती कि नहीं, प्रशासन कब गंभीर होता है ये देखना लाजमी हो गया है।

Related posts