गोंदिया: डीआरएम शोभना बंधोपाध्याय का तबादला, नागपुर रेल डिवीजन के नए डीआरएम बनें मनिंदर उप्पल

576 Views

 

ऋचा खरे नागपुर मध्य रेल मंडल की नई डीआरएम..

भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा पहली बार एक साथ 15 डीआरएम के तबादले..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा जारी निर्णय अनुसार रेल विभाग के विभिन्न मंडलों में मंडल रेल प्रबंधकों की बदली प्रक्रिया की गई है। इस बाबत आदेश पत्र 12 अक्टूबर 20 को रेल विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी (gaz) एस.के. अग्रवाल द्वारा जारी किया गया है।
   जारी आदेश के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन अंतर्गत नागपुर डिवीजन रेल प्रबंधक अधिकारी श्रीमती शोभना बंधोपाध्याय तबादला कर उनकी जगह नए नागपुर रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) मनिंदर उप्पल (irsse) मध्य रेलवे को पदभार सौंपा गया है।
   बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार एक साथ इतने बड़े पैमाने पर डीआरएम बदले गए हैं। मनिंदर उप्पल को जहा एसईसीआर नागपुर मंडल का डीआरएम बनाया गया वही.. ऋचा खरे को मध्य रेलवे नागपुर डिवीजन के डीआरएम का पद  सौंपा गया है।

Related posts