कांग्रेस में बदलाव, अब जिला कार्याध्यक्ष कहलायेंगे “सीनियर उपाध्यक्ष” हाईकमान ने की नियुक्ति रद्द

704 Views
प्रतिनिधि। 17 फरवरी
गोंदिया। महाराष्ट्र कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले द्वारा शुरू कीये गए जिले के जिलाध्यक्ष के बाद जिला कार्याध्यक्ष के पद को कांग्रेस पार्टी की हाईकमान कमेटी ने इस नियुक्ति को रद्द कर दीया है।
इस नियुक्ति को रद्द करने पर महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ी राजनीतिक उथलपथल हो रही है। कुछ लोग इसे डिमोशन की राजनीति कह रहे है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, जिले में जो जिला कार्याध्यक्ष का पद था उसे अब समाप्त कर सीनियर उपाध्यक्ष का पद माना जायेगा। इस पद पर वर्तमान में जो कार्यरत पदाधिकारी है, उसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष कहा जायेगा।
दरअसल प्रदेशाध्यक्ष श्री पटोले ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी को सहयोगात्मक बनाने कार्याध्यक्ष पद की नियुक्ति दी थी, परंतु अब कहा जा रहा है कि हाईकमान से आदेश आने के बाद इसे रद्द कर इस पद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर दिया गया है।

Related posts