JCI गोंदिया रॉयल व वामा महिला सुरक्षा दल का संयुक्त प्रयास, भव्य कैम्प लगाकर राज्य व केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी

156 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। हाल ही में जेसीआई गोंदिया रॉयल एवं वामा महिला सुरक्षा दल के संयुक्त प्रयासों से शहर के जैन कुशल भवन के पीछे, जायसवाल ट्विन्स टावर में एक भव्य कैम्प का आयोजन किया गया था।

ये कैम्प केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के लिए क्रियान्वित की गई मूलभूत योजनाओं को लेकर किया गया था। इस कैम्प के माध्यम से उपस्थित लोगो को पेन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आधार अपडेट, वोटर आईडी, एवं महात्मा ज्योतिबा फुले स्वास्थ्य योजना के साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

योजना के बारे में बताते हुए ये भी जानकारी दी गई कि, इन्हें बनाने क्या क्या दस्तावेज लगते और कहा से इन्हें बनाया जा सकता है। उन्होंने इस सन्दर्भों में आगामी समय में उपरोक्त दस्तावेज, योजनाओं के लाभ हेतु कैम्प के माध्यम से प्रकिया किये जाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जेसीआई गोंदिया रॉयल के अध्यक्ष जेसी अमन गंगाराम कारड़ा, जेसी पूजा तिवारी, वामा महिला सुरक्षा दल अध्यक्ष श्रीमती संगीता घोष, नेहरू युवा केन्द्र अध्यक्ष ऋतुराज यादव, नप सभापति नेहा नायक, स्मिता कुथे, रितुजा खेड़ीकर, महेश वाधवानी, विजेता बहेकार, उन्नति बांडेबूचे, रजनी टिकारिया, कलावती साठवने, अबोली नागपल्लीवार, रजनी चांदेवार, रमा मिश्रा, प्रमिला भोंगाड़े, कविता बानासुरे, देवकी शर्मा, हेमा वालदे एवं अंकिता बडगुजर सहित सैकड़ों महिला, पुरुष, युवक-युवतियों का समावेश रहा।
कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन जैसी पूजा तिवारी ने किया।

Related posts