गोंदिया: रिहायशी इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात आरोपियों की खोज में जुटी शहर पुलिस

2,184 Views
रिपोर्टर। 21 अगस्त
गोंदिया। आज सुबह 7-8 बजे के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक की किन्ही अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना गणेश नगर के सर्कस ग्राऊंड के पीछे वाली सड़क पर घटित हुआ।
मृतक का नाम अशोक बाबूलाल कौशिक उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है। इस गोलीकांड के चलते संपूर्ण गणेश नगर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के संदर्भ में मिली सूत्रों से जानकारी अनुसार मृतक अशोक कौशिक एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है। वो गणेश नगर का निवासी होकर सुबह सात से साढ़े सात बजे के दौरान सर्कस ग्राऊंड की पीछे वाली सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहा था, तभी उसके सिर पर गोली मार उसकी हत्या कर दी गई। हत्या जिस जगह हुई है वहा झाड़ियों से पुलिस ने एक रिवाल्वर भी बरामद की है।
ये हत्या किन कारणों पर हुई तथा हमलावर कौन है इसे लेकर शहर थाना पुलिस निरीक्षक महेश बंसोड़े द्वारा तफ़्तीश की जा रही है। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Related posts