जिले में 179 पुलिस कर्मियों की “मनपसंद” जगहों पर बदली, पारदर्शिता हुई प्रक्रिया

662 Views
प्रतिनिधि। 31 जुलाई
गोंदिया। सामान्य प्रशासन विभाग, महाराष्ट्र सरकार के आदेश संख्या एसआरव्ही-2021 / प्र क्र.20 / कार्या 12 दिनांक 21/07/2021 और महा. शासन आदेश क्र एसआरव्ही-2021 / प्र क्र 20 / कार्य 12, दिनांक 29/ 07/2021 सरकार द्वारा परिपत्र जारी किया गया था।
इस परिपत्रक अनुसार गोंदिया के पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने गोंदिया जिला पुलिस विभाग तहत सामान्य स्थानान्तरण के पात्र पुलिस कर्मियों को स्थापना बोर्ड के समक्ष स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है.
पुलिस कर्मियों के पंसद की जगह व समस्याओं को जानने हेतु उन्हें 23/07/2021 और 24/07/2021 को बुलाया गया था।
स्थापना बोर्ड के समक्ष दिनांक 23/07/2021 को 11 सहायक फौजदार, 23 पुलिस हवलदार एवं 44 पुलिस नाईक तथा 24/07/2021 को 83 पुलिस सिपाही एवं 18 चालक अमलदार को आस्थापना मंडल के समक्ष प्रोजेक्ट द्वारा रिक्त पदों की संख्या दिखाकर उसके अनुसार पंसद की जगह मांग के आधार पर बदली की गई।
 आज 31/07/2021 को कुल 179 पुलिस कर्मियों को उनकी नए जगह की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। विशेष है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।

Related posts