कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले कल गोंदिया जिले में, तिरोडा व गोंदिया में कार्यकर्ता बैठक व प्रवेश समारोह..

470 Views

 

प्रतिनिधि। 24 जुलाई
गोंदिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले कल 25 जुलाई 2021 को गोंदिया जिले के दौरे पर आ रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री पटोले दोपहर 12 बजे तिरोडा में असाटी लॉन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करेंगे वही उनके हस्ते इस दौरान अनेकों लोगों द्वारा पक्ष प्रवेश किया जाएगा।

श्री पटोले दोपहर 3 बजे गोंदिया के नागरा स्थित जीनियस लॉन में आयोजित कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बैठक व प्रवेश समारोह में उपस्थित रहेंगे तथा पक्ष के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

शाम 6 बजे शासकीय विश्राम गृह में पत्रकारों से रूबरू होकर जनता से व कार्यकर्ताओं से भेंट हेतु उपस्थित रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले इस दौरान शहर के कुछ जगहों पर सदीच्छा भेंट हेतु भी उपस्थित रहेंगे।

इन सभी कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के साथ स्नातक मतदार संघ से विधायक अभिजीत वंजारी, आमगांव-देवरी के विधायक सहसराम कोरोटे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नामदेवराव किरसान, कार्याध्यक्ष रत्नदीप दहिवले, पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़, प्रदेश सचिव विनोद जैन, अमर वरहाड़े, कांग्रेस के युवा नेता अशोक (गप्पू) गुप्ता, कांग्रेस महासचिव एड. योगेश अग्रवाल, जितेश राणे, राजुभाऊ काळे, आलोक मोहंती, परवेज बेग, पप्पू पटले, नीलम हलमारे, राजीव ठकरेले सहित पक्ष के सभी विभाग के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related posts