गोंदिया रेलवे स्टेशन का उत्तरी फुट ब्रिज यात्रियों के सुविधा हेतु पुनः शुरू..

687 Views

 

प्रतिनिधि। 23 जून
गोंदिया। शहर के उत्तरी दिशा से आने वाले रेलयात्रियों के लिए फिर राहतभरी खबर है। मार्च में कुछ दिन प्रारंभ होकर अप्रैल से बंद किया गया रेलवे फुट ओवर ब्रिज आज 23 जून से फिर यात्रियों की सुविधा हेतु प्रारंभ किया गया।

रेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर इसे एहतियात के तौर पर अप्रैल में पुनः बंद कर दिया गया था। अब कोविड का पॉजीटिविटी रेट कम होने पर फिर इसे यात्रियों की सुविधा हेतु प्रारंभ कर दिया गया है।

बता दे कि, फिलहाल दोनों ओर के टिकट घरों के समीप के फुट ओवर ब्रिज से यात्रियों का आवागमन प्रारंभ रहेगा, जबकि पश्चिम दिशा का फुट ब्रिज सिर्फ प्लेटफार्म के अंदर तक प्रारंभ रहेगा। उत्तरी ब्रिज प्रारंभ होने से यात्रियों ने बड़ी राहत महसूस की है

Related posts