गोंदिया: काँग्रेस जिल्हा महासचिव एड. योगेश अग्रवाल जनशिकायतों पर पहुँचे केटीएस अस्पताल व मेडीकल कॉलेज, डीन व मेडिकल स्टाफ के साथ लिया कोविड सेंटर का जायजा

1,073 Views

 

प्रतिनिधि। 07 मई

गोंदिया। आज शुक्रवार ७ मई को गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव एड योगेश अग्रवाल बापू ने पक्ष द्वारा कोविड संकट में सहायता हेतु मिली जवाबदेही व प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु केटीएस जिला अस्पताल व सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहे डीसीएच कोविड सेंटर का मुआयना कर मरीजो से पर्याप्त सुविधाओं पर हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पक्ष सोशल मीडिया विभाग के सहयोगी उपस्थित रहे।

एड योगेश अग्रवाल के औचक निरीक्षण में उन्होंने डी.सी.एच. कोरोना वार्ड में शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओ की समीक्षा मेडीकल कालेज के डीन (अधिष्ठाता) डॉ. तिरपुडे से की व उसकी चौकशी की। एड. योगेश अग्रवाल ने डीन से उपलब्ध व्हेंटिलेटर की जानकारी ली जिसपर प्राप्त जानकारी अनुसार ५० व्हेंटिलेटर उपलब्ध होने की जानकारी सामने आई। जीस पर मात्र ६ मरिज भर्ती होने व बाकी रिक्त होने की जानकारी मिली.

एड. अग्रवाल ने डी.सी.एच. मेडीकल कॉलेज मे आज की परिस्थिती मे कितने पेशंट भर्ती किये जा सकते हैं इस विषय की जानकारी डीन से पूछी। जिस पर डीन ने २४० बेड पुर्ण रूप से उपलब्ध होने की जानकारी दी एवम आज दिनांक को १८७ मरीज उपलब्ध होने की तथा बाकी बेड रिक्त होने की जानकारी दी।

एड. योगेश अग्रवाल ने रेमडेसवीर इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली जिस पर डीन ने परिपूर्ण मात्रा में लगभग ५०० इंजेक्शन आज की तारीख में उपलब्धता की जानकारी प्रदान की। ऑक्सीजन के विषय पर जानकारी लेने पर भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन आज तारीख में उपलब्ध होने की जानकारी डीन ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि जो शासन द्वारा ऑक्सीजन प्लांट खड़ा किया गया है वह सुचारू रूप से सुरु है एवम् कल ही १० टन ऑक्सीजन हमे उपलब्ध हुआ है।

सी. टी. स्कैन के बारे में पूछने पर बताया कि पूर्व से ही कोरोना मरीज को शाशन द्वारा मुफ्त में मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन कराया जा रहा है। जो रोज लगभग ६० से ७० लोगो का किया जाता है। डॉक्टरों के विषय में पूछने पर उन्होंने जानकारी दी की आज परिस्थिती में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के साथ लगभग ८० मेडिकल इंटेंन शिप के विद्यार्थीयो द्वारा भी सहयोग करने की बात कही जिसपर एड. अग्रवाल ने सभी जानकारी की समीक्षा कोरोना वार्ड में जाकर स्वयं की एवम् शासन को जो लोग बदनाम कर रहे है उससे दूर रहने को कहा।

एड.योगेश अग्रवाल बापू के साथ औचक निरीक्षण में तिरोडा विधानसभा शोशल मीडिया अध्यक्ष देवेंद्र दमाहे, सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच सुरेश साठवने, कांग्रेस पक्ष के तिरोडा विधानसभा उपाध्यक्ष योगेश भेलावे एव मीडिया कर्मी तथा मेडिकल कॉलेज का स्टाफ एवम् मेडिकल के डॉक्टर उपस्थित थे।

Related posts