जिले की अन्य ग्राम पंचायतों की मांग पर सेनेटाइजर लिक्विड देने तैयार- विधायक विनोद अग्रवाल

253 Views

गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के लगभग ग्रामों में हुआ सेनेटाइजर का कार्य पूर्ण….गोंदिया शहर को सेनेटाइज्ड करने हेतु 1500 लीटर सेनेटाइजर लिक्विड की आपूर्ति

प्रतिनिधि। 02 मई
गोंदिया। कोरोना संकट काल में कोरोना योद्धा के रूप में पिछले 1 साल से फ्रंट लाइन में रहकर कर्तव्यदक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य कर रहे गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनोद अग्रवाल अपनी कार्यकुशलता के लिए जाने जाते है। उनके सूझबूझ और कार्य करने की पद्धति के चलते ही आज गोंदिया में कोविड संकट पर स्वास्थ्य व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। 
   15-16 अप्रैल की वो रात भी दिल दहला देती है, जब ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी आ गई थी, और विधायक विनोद अग्रवाल ने पूरी रात मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से ऑक्सीजन की पूर्ति कराने हेतु भरसक प्रयास कर ऑक्सीजन सिलेंडरों की पूर्ति कराई थी। पालकमंत्री नवाब मलिक की अध्यक्षता में ली गई पहली जिला नियोजन की बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल ही थे, जिन्होंने अस्पतालों की व्यवस्था और चरमराई स्वास्थ्य सेवा से अवगत कराया था।
  उनके अनगिनत कार्य है जिसे गोंदिया की जनता बखूबी जानती है। कोरोना संकट के शुरुवाती काल में विधायक विनोद अग्रवाल ने 6 हजार लीटर से अधिक रासायनिक द्रव्य सेनेटाइजर लिक्विड की अपने स्वयं के खर्च से खरीदी कर पूरे विधानसभा क्षेत्र में सेनेटाइज्ड का कार्य कराया था।
   अब फिर उनके माध्यम से उनके स्वयं खर्च से 7 हजार लीटर जंतुनाशक द्रव्य सेनेटाइजर लिक्विड की खरीदी कर लगभग पूरे गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के 86 ग्राम पंचायतों में सेनेटाइजर लिक्विड की पूर्ति कर सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया है।
   विधायक विनोद अग्रवाल के मुताबिक कुछ ग्रामों को छोड़कर लगभग ग्राम पंचायत में जंतुनाशक द्रव्य का छिड़काव किया जा चुका है। हमनें 7 हजार लीटर जंतुनाशक द्रव्य हाइड्रो क्लोराइड की खरीदी की थी, गोंदिया नगर परिषद को 1500 लीटर लिक्विड की पूर्ति की गई है।
   जानकारी के तहत 1 लीटर द्रव्य से 100 लीटर पानी मिलाकर सेनेटाइजर तैयार किया जाता है। गोंदिया में 1500 लीटर द्रव्य की पूर्ति करने पर करीब 13-15 बड़े टैंकर भरकर सेनेटाइजर तैयार किया जा सकता है।
   विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, हम जिले के अन्य ग्राम पंचायतों की मांग पर उन्हें भी इस जंतुनाशक द्रव्य की पूर्ति करने तत्परता से कटिबद्ध है। अगर जिले में किसी भी ग्राम पंचायत में सेनेटाइजर का छिड़काव करने हेतु उनके माध्यम से मांग होती है तो वे उनके स्वीय सहायक (कार्यालय) श्री किशोर कटरे के मोबाइल क्र. 9325326505 में संम्पर्क कर सकते है।

Related posts