गोंदिया: 157 पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण, पुलिस कर्मियों ने पसंदीदा क्षेत्र मिलने पर पुलिस अधीक्षक का माना आभार..

118 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। जिले के पुलिस महकमें में वर्ष 2019-20 के सर्वसाधारण स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत नए पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने सभी थानों, ऑउट पोस्ट, मुख्यालय व कार्यालय के करीब 157 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया।
जिन लोगों का स्थानांतरण किया गया है उनमें सहायक फौजदार 16, पुलिस हवलदार 72 एवं पुलिस सिपाही 69 का समावेश है। 22 एवं 23 सितंबर को पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने मुख्यालय में सभी महकमें के कर्मचारियों के लिए बदली के दौरान उनकी समस्याओं का संज्ञान लेने साक्षात्कार भेंट की थी। स्थानांतरण को लेकर उनसे उनकी पसंदीदा क्षेत्र की जानकारी ली गई और उसी आधार पर उनकी बदली की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री पानसरे के इस निर्णय से सभी कर्मचारियों में आनंद व्यक्त किया और पुलिस अधीक्षक गोंदिया विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी तथा पुलिस निरीक्षक तेजश्वीनी कदम के इस पारदर्शी प्रक्रिया का स्वागत किया।

Related posts