प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजर रहे मछुआरों को 2 साल के लिए मुफ्त में मिलें तालाबों का ठेका- विधायक परिणय फुके

575 Views

 

प्रतिनिधि।

मुंबई ब्यूरो: विदर्भ में पिछले 2 वर्षों से बेमौसम बारिश और कोरोना के प्रकोप के कारण, मछली पकड़ने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियां निर्माण हुई हैं। सरकार ने इन मछुआरों को विकास की मुख्यधरा में लाने हेतु अगले 2 वर्षों के लिए वर्ष 2021-2022 और 2022-2023 के लिए पूर्णतः तालाबों का ठेका मुफ्त दिया जाना चाहिए ऐसी मांग भंडारा-गोंदिया विधानपरिषद क्षेत्र के विधायक डॉ. परिणय फुके ने विधिमंडल सत्र में रखी।

उन्होंने कहा कि भंडारा और गोंदिया जिलों में बड़ी संख्या में मीठे पानी के तालाब है, जहां कोळी बांधव द्वारा मछली पकड़ने का कार्य किया जाता है। राज्य सरकार ने इन कोळी भाइयों के लिए एक कल्याणकारी विकास बोर्ड का गठन करना चाहिए और धन उपलब्ध कराना चाहिए।

Related posts