गोंदिया: स्वागत है देश की सरकार का, पेट्रोल 99.64 प्रति लिटर, शतक बनाने पर बाटेंगे मिठाइयां -मोदी

1,010 Views

गोंदिया: स्वागत है देश की सरकार का, पेट्रोल 99.64 प्रति लिटर, शतक बनाने पर बाटेंगे मिठाइयां –मोदी

प्रतिनिधि।
गोंदिया। देश में अब पेट्रोल शतक बनाने के कुछ कदम फासले पर है। देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम पर आम आदमी पार्टी के नेता पुरुषोत्तम मोदी ने केंद्र की भाजपा सरकार का स्वागत किया। उन्होंने कहा बधाई हो मोदी सरकार, आप की बुलंदी के साथ ही पेट्रोल-डीजल भी आसमान छू रहे है। हम चाहते है कि जल्द ये आकंड़ा 100 पूरा करें। हम मिठाइयां बाटेंगे।

आप के विदर्भ कोषाध्यक्ष श्री मोदी ने कहा, आजादी के बाद से जो दिन जनता ने कभी नही देखा, वो 7 साल में देखने को मिला है। कच्चे तेल के दरों में गिरावट होने के बावजुद आज पेट्रोल 99.64 पर पहुँच गया है। वही डीजल 86.45 के दर पर है।

ये तानाशाही लोकतंत्र पर बर्बरता है। कल तक जो भाजपा, मंहगाई और ईंधन बढ़ोत्तरी पर चूड़ियां, गैस सिलेंडर लेकर सड़को पर आंदोलन करती थी, आज उसे इस बढ़ते दरों पर कुछ दिखाई नही दे रहा है। उन्होंने कहा, हम केंद्र सरकार को बधाई इसलिए दे रहे है क्योंकि ईंधन दर बढ़ने पर भी जनता आपके साथ है। हम तो पेट्रोल के शतक करने पर मिठाइयां बांटकर स्वागत करना चाहते है।

Related posts