गोंदिया: लाखों के प्रॉपर्टी टैक्स बकाया चलते, न.प. किया रिलायंस टॉवर सील, कल 4 टॉवर और होंगे सील

421 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया। नगर पालिका टैक्स वसूली को लेकर निरंतर अभियान चला रही है। अपने बकाया टैक्स की वसूली
के लक्ष्य को लेकर अबतक कई, नामी-गिरामी प्रोपर्टियों पर नगर पालिका ने कार्रवाई कर चुकी है। गोंदिया के इतिहास में पहली बार है जब नगर पालिका किसी भी निजी, सरकारी, आदि प्रतिष्ठान, इमारत, कार्यालय, आवास को नही बख्स रही है। इतने बड़े पैमाने में टैक्स वसूली पहली बार देखी जा रही है। गौरतलब है कि करीब 11 करोड़ रुपयों का टैक्स बकाया है, जिसमें दिसम्बर 2019 से अबतक करीब साढ़े चार करोड़ की वसूली हो पाई है।
   आज 11 फरवरी को नगर पालिका के टैक्स विभाग ने रिलायंस कम्युनिकेशन प्रा. लि. के प्रताप क्लब स्थित टॉवर को सील कर दिया। बताया गया कि वर्ष 2018-19 से 3 लाख 23 हजार 231 का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। कल रिलायंस के 4 अन्य टॉवर भी सील किये जाने की जानकारी टैक्स प्रमुख विशाल बनकर दी।

   आज की इस कार्रवाई को उपमुख्य अधिकारी व टैक्स विभाग प्रमुख विशाल बनकर, टैक्स अधिकारी प्रदीप घोडेसवार, श्यामभाऊ शेंडे, बबलू वाघमारे, अशोक पटले, दिनेश शुक्ला, किशोर ऊके, एस. यादव आदि अधिकारी व कर्मचारियों ने की।

Related posts