गोंदिया: तेंदुआ शिकार प्रकरण,  2 शिकारी फंसे वन विभाग के जाल में.. 

560 Views

गोंदिया: तेंदुआ शिकार प्रकरण,  2 शिकारी फंसे वन विभाग के जाल में.. 

प्रतिनिधि गोंदिया
गोरेगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत तिल्ली मोहगांव इंदिरा नगर खेत परिसर में दो तेंदुए व एक निलगाय की करंट लगाकर शिकार कर देने की घटना ३ व ४ जनवरी को सामने आई थी। इस मामले में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज कर शिकारियों को पकडऩे के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इसी दौरान १५ व १६ जनवरी को वन विभाग ने दो शिकारियों को अपने जाल में फांस लेने में सफलता पाई है। वन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी स्थानीय क्षेत्र के है। जिनके घर से तेंदुए के नाखुन सहित दो पंजे, पिंजरे में कैद तोता तथा वन्यजीवों की हड्डियां, दात व सिंग जप्त किए गए है।

आरोपियों द्वारा तिल्ली मोहगांव निवासी भुमराज बोपचे के खेत में बांस के झुंड में वन्य प्राणियों को करंट से शिकार करने की सामग्री जिसमें बांस की खुटियां, सेंट्रिंग तार, केबल तथा एक लंबा बांस छुपाकर रखा गया था। इस सामग्री को भी जप्त किया गया है। उपरोक्त प्रकरण को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मामले में और भी शिकारी लिप्त हो सकते है। जिसकी जांच वन विभाग द्वारा की जा रही है।

उपरोक्त कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक पी. कल्याणकुमार, उपवन संरक्षक कुलराज सिंह, सहायक उपवन संरक्षक आर.आर. सतगीर के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्राधिकारी प्रविण साठवने, सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी राजेश बाम्हणे तथा उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

Related posts