3 घंटे चली शस्त्रक्रिया, महिला सकुशल, त्रिशा ने शुभारंभ के सिर्फ 1 साल 3 माह में रिकॉर्ड बनाकर चिकित्सा सेवा में हासिल की बुलंदी..
गोंदिया। 03 सितंबर
गोंदिया शहर के त्रिशा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक 100 साल 242 दिन उम्र की बुजुर्ग महिला की शस्त्रक्रिया कर चिकित्सा सेवा में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। त्रिशा ने युनाइटेड स्टेट के बनर्सविले की 98 साल 178 दिन उम्र की महिला एवलिन मोक्रजिकी का रिकॉर्ड तोड़ने का कार्य किया है।
यूनाइटेड स्टेट की इस महिला एवलिन मोक्रजिकी का 19 जुलाई 2013 को ऑपरेशन हुआ था, तबसे स्वास्थ्य सेवा में ये रेकॉर्ड उनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। पर गोंदिया के त्रिशा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 100 साल 242 दिन की महिला की जटिल और सफल शस्त्रकीया कर ये रेकॉर्ड तोड़ने व नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का कार्य किया है।
त्रिशा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. जयंती पटले, अभय अग्रवाल ने जानकारी दी कि बुजुर्ग महिला जमनाबाई जुम्मानलाल मेथिया निवासी गोंदिया की उम्र आन रेकॉर्ड 100 साल 242 दिन है। महिला का गर्भाशय पेशाब के रास्ते बाहर आ गया था वही शौच का गुदा द्वार भी बाहर आ गया था। महिला को अत्यधिक पीड़ा के चलते 2 सितंबर 2025 को त्रिशा हॉस्पिटल लाया गया। जांच में इंफेक्शन और जान जाने का खतरा बना हुआ था, जिसके चलते बुजुर्ग महिला के परिजनों को तत्काल ऑपरेशन करने की सलाह दी।
महिला की उम्र अत्यधिक होने से जान का खतरा बना हुआ था। इस जटिल अवस्था में त्रिशा हॉस्पिटल के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक येड़े, एनेस्थेटिक डॉ. गजानन करस्याल, ओटी असिस्टेंट अश्विनी भोयर एवं टीम ने हार्ट की नाजुक कंडिशन को कंट्रोल कर, ब्लड प्रेशर, शुगर को कंट्रोल व सामान्य स्थिति में लाकर 3 सितंबर को 3 घँटे की जटिल शस्त्रक्रिया कर गर्भाशय सफलतम निकाला गया।
त्रिशा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. जयंती पटले, अभय अग्रवाल ने बताया कि महिला एकदम स्वस्थ और कुशल है। उन्होंने कहा भारत नही अपितु पूरे दुनिया के चिकित्सा जगत में 100 साल 242 दिन की महिला पर शस्त्रक्रिया पहला मामला है। इसके पूर्व अमेरीका के बर्न्सविले की 98 साल 178 दिन की महिला पर 19 जुलाई 2013 को शस्त्रक्रिया की गई थी और ये वर्ल्ड रेकॉर्ड उनके नाम था। पर अब भारत में महाराष्ट्र राज्य के अंतिम छोर के गोंदिया जैसे छोटे शहर में त्रिशा हॉस्पिटल ने 100 साल 242 दिन की महिला की सफल शस्त्रक्रिया कर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर पूरी दुनिया मे अपना नाम चिकित्सा सेवा में दर्ज किया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में भारत की एक 71 वर्षीय महिला भीमला जैन पर शस्त्रक्रिया कर ये रेकॉर्ड उन्होंने अपने नाम दर्ज किया था, पर त्रिशा ने भीमला जैन का भी रेकॉर्ड तोड़ कर भारत मे भी अपना नाम दर्ज किया है।
त्रिशा सुपर हॉस्पिटल के वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने पर डायरेक्टर डॉ. जयंती पटले, अभय अग्रवाल ने सफलतम ऑपरेशन करने वाले हॉस्पिटल के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक येड़े, एनेस्थेटिक डॉ. गजानन करस्याल, फिजिशियन फिटनेश डॉ. राजेश कटरे, डॉ. हेमल शाह, ओटी असिस्टेंट अश्विनी भोयर, सोनू सिस्टर व पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा त्रिशा का नाम
त्रिशा हॉस्पिटल की टीम ने बतस्य की रेकॉर्ड तोड़ने और नया रिकॉर्ड कायम करने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में इसे दर्ज करने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण की जा रही है।