महाराष्ट्र की महायुति में अनुसूचित व बहुजन समाज का एकमात्र बड़ा चेहरा “राजकुमार बडोले” …

255 Views

कैबिनेट मंत्री रहते हुए ओबीसी मंत्रालय को अलग दर्जा, बाबासाहेब आंबेडकर का लंदन स्थित घर खरीदने का कार्य उनके नाम..

गोंदिया।
महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति और बहुजन समाज के बड़े उभरते चेहरे के रूप में भाजपा के दिग्गज व कद्दावर नेता राजकुमार बडोले को माना जाता है। वे गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा क्षेत्र से दस साल जनप्रतिनिधित्व कर चुके है एवं राज्य की तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा पा चुके है।

पिछले चुनाव में कुछ खामियों के कारण मात्र कुछ वोटों से पराजित हुए पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले के हार की वजह से महाराष्ट्र के अनुसूचित, बौद्ध एव बहुजन समाज ने एक कुशल नेतृत्व खो दिया। अब फिर समाज द्वारा बडोले के लिए आवाज उठ रही है।

गौरतलब हो कि, देवेन्द्र फडणवीस सरकार में सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री रहते हुए राजकुमार बडोले ने अनेक ऐसे कार्य किये है जिसके कारण महाराष्ट्र ही नहीँ, अपितु पूरा देश उनपर गर्व महसूस करता है। उनके मंत्री रहते सामाजिक न्याय विभाग से ओबीसी मंत्रालय को अलग दर्जा देने का खिताब उनके नाम है।

इतना ही नहीं राजकुमार बडोले की दूरदर्शिता वाली सोच के चलते मंत्री रहते उन्होंने देश की नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग से लंदन में जिस घर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने पढ़ाई की, उस घर को खरीदने का साहस दिखाया और लंदन का घर खरीदकर देश को इसकी सौगात दी।

इस कार्य से राजकुमार बडोले को महाराष्ट्र में बड़ी उपलब्धि और ख्याति मिली। राज्य में अनुसूचित जाति एवं बहुजनों को एक कुशल नेतृत्व मिला जिससे तत्कालीन देवेन्द्र फडणवीस सरकार की वाहवाही हुई। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने जिस मार्ग समता, बंधुता और न्याय पर चलने की दिशा दी, उसी मार्ग पर चलकर बडोले ने हर वर्ग के लिए बेहतर करने का प्रयास किया।

आज राजकुमार बडोले गठबंधन वाली महायुति में भाजपा के ऐसे बड़े चेहरे है जिसके नेतृत्व की आस, पूरे राज्य को है। जिस क्षेत्र से जनता उन्हें चाहती है सिर्फ उन्हें ही जनप्रतिनिधित्व का दंभ भर रही है। विकास के उनके कार्यो एवं उनकी प्रबल इच्छा शक्ति को देख जनता ऐसे ही नेतृत्व की मांग भाजपा से कार्यकर्ता कर रहे है।

Related posts