प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया का 9वां स्थापना दिवस व सत्कार समारोह 1 सितंबर को.. 

540 Views

 

विभिन क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्यो से अपनी छाप छोड़ने वाले होंगे मान्यवरों के हस्ते सम्मानित..

गोंदिया। प्रतिनिधि।
गोंदिया जिले में पत्रकारों के हितार्थ एवं सामाजिक पृष्ठभूमि में अग्रणी पत्रकारों के प्रमुख संगठन प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया का स्थापना दिवस एवं सत्कार समारोह विधिवत समारोहपूर्वक 1 सितंबर को स्थानीय होटल जिंजर (द गेटवे) में शाम 6 बजे से आयोजित किया गया है।

प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया का यह कार्यक्रम पूर्व केन्द्रिय मंत्री एवं सांसद प्रफुल पटेल के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया है, तथा इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रुप में पूर्व पालकमंत्री एवं वर्तमान विधायक डॉ. परिणय फुके, जिलाधिकारी गोंदिया डॉ. प्रजीत नायर, जिला परिषद के अध्यक्ष पंकज राहंगडाले, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक विजय राहंगडाले, विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे, विधायक सहसराम कोरोटे, पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, मयंक दोषी स्टेशन हेड अदानी पावर लिमिटेड तिरोड़ा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के अध्यक्ष अपूर्व मेठी करेंगे।

इनका किया जायेगा सत्कार..
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सत्कार किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया का जीवन गौरव पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार संतोष पांडे को दिया जायेगा। इसी प्रकार स्व. रणजीत भाई जसानी स्मृति जिला गौरव सामाजिक सेवा पुरस्कार नरेश लालवानी, स्व. श्री रामकिशोर कटकवार स्मृति जिला गौरव कत्र्तव्यनिष्ठ पुरुस्कार श्रीमती अर्चना वानखेड़े, स्व. रामदेव जायसवाल स्मृति गौरव साहित्य रत्न पुरस्कार लखन सिंह कटरे, स्व. मोहनलाल चांडक स्मृति जिला गौरव कृषि रत्न पुरस्कार उरकुड़ाभाऊ पारधी, सहयोग संस्थान द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये जिला गौरव पुरस्कार नरेन्द्र अमृतकर, स्व. योगेश नासरे स्मृति जिला विशेष पुरस्कार अशोक मेश्राम एवं मटका कोला सेवा समिति गोंदिया को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सत्कार किया जायेगा।

भव्य उपस्थिति की अपील..
प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया द्वारा आयोजित स्थापना दिवस एवं सत्कार समारोह कार्यक्रम में समस्त जिलेवासियों से भव्य उपस्थिति की अपील प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया के अध्यक्ष अपूर्व मेठी, उपाध्यक्ष जयंत शुक्ला, संतोष शर्मा, सचिव रवि आर्य, कोषाध्यक्ष हिदायत शेख, कार्यकारिणी सदस्य अंकुश गुंडावार, जावेद खान, कपिल केकत, हरिन्द्र मेठी, आशीष वर्मा, प्रमोद नागनाथे, मुकेश शर्मा, राजन चौबे, नरेश रहिले, रविन्द्र तुरकर, संजीव बापट, भरत घासले, दीपक जोशी, राहुल जोशी, योगेश राऊत, सौ. अर्चना गिरी, बिरला गणवीर व समस्त प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया परिवार ने की है।

Related posts