गोंदिया: जांबाज डिप्टी पुलिस अधीक्षक प्रमोद लोखंडे, राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित…

539 Views

राज्यपाल के हस्ते मुंबई राजभवन में हुए सम्मानित

गोंदिया। 07 जून
पिछले 33 वर्षो से पुलिस सेवा में शामिल साहसी व जांबाज पुलिस अफसर प्रमोद लोखंडे को हाल ही में देश के राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित कर उन्हें राज्यपाल के हस्ते गौरान्वित किया गया।
पुलिस उप अधीक्षक प्रमोद एच. लोखंडे वर्ष 1991 से महाराष्ट्र राज्य पुलिस बल में सेवारत है। वे वर्तमान में इंडिया रिजर्व बटालियन-2 (IRB), स्टेट रिजर्व पुलिस बल ग्रुप क्रमांक-15 गोंदिया जिले के बिरसी कैंप में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत है।
डीवाईएसपी प्रमोद लोखंडे को 26 जनवरी 2022 को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त हुआ। ये पदक हाल ही 06 जून 2024 को मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित पदक अलकरण समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।
डिप्टी पुलिस अधीक्षक प्रमोद लोखंडे अपने सेवाकाल में साहसी व बहादुरी के कार्यो के लिए जाने जाते है। वर्ष 1994 में गड़चिरोली जिले के सिंदपुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत दो नक्सलियों को मार गिराने, हथियार, गोला-बारूद व जिलेटिन बरामद करने पर उन्हें वर्ष 2017-2018 में उन्हें आदर्श पुलिस अधिकारी के रूप में चयन हुआ। पुलिस महानिदेशक के हस्ते सम्मान पत्र व तलवार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस उपअधीक्षक प्रमोद लोखंडे ने अपने सेवाकाल के दौरान 648 पुरस्कार और 128 प्रमाण पत्र प्राप्त किये। बाढ़ के हालातों के दौरान भी लोखंडे ने नागपुर और चंद्रपुर जिले में उत्कृष्ट साहसी कार्य कर बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने, सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का कार्य किया।

Related posts