शिक्षा महर्षि स्व. मनोहरभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने लिया आशीर्वाद

419 Views

 

गोंदिया। राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद गोंदिया शहर में प्रथम आगमन पर सांसद श्री राजेंद्र जैन ने अपने दिन की शुरुआत शिक्षा महर्षि (बाबूजी) स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण अभिवादन किया तथा उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सांसद श्री प्रफुल्ल पटेल के रामनगर स्थित बगीचा निवास पर पहुंचकर सांसद श्री राजेंद्र जैन ने शिक्षा महर्षि (बाबूजी) स्व. मनोहरभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि समाजहित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा विकासोन्मुख विचारों को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के कार्य को और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शिक्षा महर्षि स्व. मनोहरभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

Related posts