अशोक (गप्पू) गुप्ता के जन्मदिवस पर समर्थकों का तोहफा, 13 गाँव के सैकडों दिग्गज कार्यकर्ताओ का नाना पटोले के हस्ते कांग्रेस प्रवेश…

861 Views

 

राकांपा, भाजपा और चाबी संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया युवा आइकॉन गप्पू गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। पिछले दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग होकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति तथा किसान नेता एवं महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले की मौजूदगी में गोंदिया जिले के युवा आइकॉन अशोक (गप्पू) गुप्ता ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अपने समर्थकों के साथ प्रवेश किया था। गप्पू गुप्ता के इस प्रवेश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण तक राजनीतिक हड़कंप मच गया। कुछ दिनों पूर्व ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं ने गप्पू गुप्ता के नेतृत्व में नाना पटोले के हस्ते कांग्रेस प्रवेश किया था, तब और राजनीतिक भूचाल आया था।

 

आज अनेक गावों के राष्ट्रवादी कांग्रेस, भाजपा एव चाबी संगठन के सैकडों कार्यकर्ताओं ने नानाभाऊ पटोले के कार्यो से प्रभावित होकर अशोक (गप्पू) गुप्ता के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश कर गप्पू गुप्ता को आज उनके जन्मदिवस पर बड़ा तोहफा दिया है, जिससे फिर एक बार राजनीति में भूकंप आ गया हैं।

इतने गावों से सैकडों नए कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में प्रवेश से विस अध्यक्ष नाना पटोले ने उनका गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया और पार्टी का दुप्पटा व पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

ऐन जिप, पंस चुनाव पूर्व कांग्रेस में सैकडों कार्यकर्ताओं के शामिल होने से पक्ष को जबर्दस्त मजबूती, और गप्पू गुप्ता जैसा कुशल नेतृत्व मिला है। पक्ष को आगामी चुनाव में जोरदार सफलता दिलाने अथक परिश्रम करने की अपील नाना पटोले ने की।

पक्ष में दासगाव, दांसगाँव खुर्द, डांगोरली, टेढ़वा, सोनबिहरी, देवरी, जिरुटोला, चंगेरा, कोरणी, बलमाटोला, पांढराबोडी, कासा, फुलचुर आदि अनेक गांव से भाजपा, चाबी एवं राकांपा के सैकडों कार्यकर्ताओ ने प्रवेश किया।

दासगाव में आयोजित इस प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के गोंदिया जिले के पदाधिकारीयो में अमर वरहाड़े प्रदेश सचिव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. नामदेवराव किरसान, राजुभाऊ काळे जिला महासचीव, जहीर अहमद शहर अध्यक्ष, सूर्यप्रकाश भगत तालुका अध्यक्ष, प्रशांत लिल्हारे किसान कांग्रेस तालुका अध्यक्ष, अरुण गजभिये-शहर महासचिव, आशीष नागपुरे, पप्पु पटले, अंचल गिरी, नीलम हलमारे, सचिन मेश्राम आदि की उपस्थिति रही।

Related posts