वरिष्ठ समाजसेवी छैलबिहारी अग्रवाल के 27 अगस्त जन्मदिवस पर भव्य सत्कार समारोह का आयोजन..

409 Views

 

गोंदिया शहर के यूवा समाजसेवियों और प्रशंसकों ने किया आयोजन..

गोंदिया। गोंदिया शहर व जिले के वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व भाजपा नेता, राष्ट्र चिंतक तथा बड़े राजनीतिक विश्लेषक विदर्भवादी नेता छैलबिहारी अग्रवाल का जन्मदिन इस वर्ष सार्वजनिक जन्मदिवस के रुप में मनाया जायेगा।

शहर व जिले के प्रमुख समाजसेवी छैलबिहारी अग्रवाल हमेशा सामाजिक सेवाओं में अग्रणी रहे हैं, तथा जिस तरह से क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रसिद्घि पाई है, उसी तरह से लोगों के दिलों में एक सम्मान छैलबिहारी अग्रवाल ने स्थापित किया है, जिसके फलस्वरुप छैलबिहारी अग्रवाल के प्रशंसकों एवं यूवा समाजसेवियों की एैसी चाहत बनी, कि छैलबिहारी अग्रवाल जी का जन्मदिन भव्य समारोहपूर्वक मनाया जाए, तथा एैसी ही भावना के साथ छैलबिहारी अग्रवाल के जन्मदिन पर 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को गोंदिया शहर के इसरका मार्केट स्थित धापीदेवी बिंदल हॉल में उत्साह पूर्वक जन्मदिवस समारोह मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है।

इस आयोजन में सम्माननीय छैलबिहारी अग्रवाल प्रात: 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक सभी शुभचिंतकों से शुभकामना एवं वरिष्ठों से आशीर्वाद प्राप्त करने उपस्थित रहेंगे। आयोजक मित्र परिवार ने सभी चाहने वालो से उपस्थिति का अनुरोध किया है।

Related posts