गोंदिया: NCP ने राकांपा भवन में मनाई पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की जयंती..

857 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (गोंदिया शहर) की ओर से आज 12 मार्च को राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन, रेलटोली गोंदिया में, महाराष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान देने वाले, अभिरुचीसंपन्न, व्यक्तिमत्व के धनी महाराष्ट्र राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण साहब की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र अभिवादन किया गया।
  इस मौके पर सर्वश्री राजेंद्र जैन, अशोक सहारे, मनोहर वालदे, खालिद पठाण, विनीत सहारे, हरिराम आसवानी, तुषार उके, नागो बनसोड, राहूल वालदे, गौरव शेंडे, कपिल बावनथडे, कुणाल बावनथडे, संदीप पटले, प्रल्हाद महंत, दीपक कनोजे, सुनील पटले, राज शुक्ला, शैलेश वासनिक, वामन गेडाम सहीत गोंदिया शहर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts