भंडारा: भाजपा महिला आघाडी की सशक्त महिला गिताताई कापगते का निधन, साकोली में शोक की लहर

667 Views
प्रतिनिधि।
भंडारा। भाजपा महिला आघाडी की जिलाध्यक्ष, पूर्व महिला बालकल्याण सभापति श्रीमती गिताताई शरद कापगते की आज नागपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
श्रीमती कापगते कुछ दिनों से संक्रमन के चलते बीमार थी, जिस कारण उन्हें नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज 28 सितंबर को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
गिताताई कापगते के निधन की खबर सुनकर भाजपा की महिला आघाड़ी में शोक का वातारण निर्माण हो गया है। वो महिलाओं के लिए संघर्ष करने वाली, तथा उनके सशक्तिकरण के लिए जानी जाती थी। उनके पैतृक निवास साकोली में निधन की खबर से गमगीन माहौल बना हुआ है।

Related posts