पार्टी की नीतियों और SIR की जानकारी अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंचाएं : सांसद राजेंद्र जैन

176 Views

गोंदिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक; BLA कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश

गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने तथा मतदाता सूची से संबंधित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। रेलटोली स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन में आयोजित इस बैठक में सांसद राजेंद्र जैन ने पदाधिकारियों और बूथ लेवल एजेंट (BLA) कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक राजकुमार बडोले, जिलाध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले, नरेश माहेश्वरी, राजलक्ष्मी तुरकर, सुरेश हर्षे तथा केतन तुरकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न तालुकाध्यक्षों एवं BLA प्रमुखों ने भी संगठनात्मक गतिविधियों और SIR से संबंधित कार्यों पर मार्गदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं की निष्ठा को संगठन की ताकत बनाएं

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि सांसद प्रफुल्ल पटेल के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं की ईमानदार निष्ठा और विश्वास कायम है। इस विश्वास को संगठन की मजबूती में बदलने के लिए पार्टी की विचारधारा, नीतियों, उद्देश्यों और आगामी रणनीति को स्पष्ट रूप से निर्धारित करना आवश्यक है। संगठनात्मक स्तर पर सुनियोजित तरीके से काम करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी सक्रियता से निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती केवल पदाधिकारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि संगठन की नीतियों और निर्णयों की जानकारी अंतिम पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक समन्वय स्थापित करना और नियमित समीक्षा करना जरूरी है।

SIR को लेकर BLA कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

सांसद राजेंद्र जैन ने विशेष रूप से SIR की जानकारी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और उससे जुड़े कार्यों में BLA कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता को मतदाता सूची संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि SIR से जुड़ी जानकारी और आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में संगठन के सभी स्तरों पर जागरूकता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक कार्यों में निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा की जाएगी। आगामी दिनों में जिले के सभी तालुकों का प्रत्यक्ष दौरा कर SIR तथा संगठनात्मक गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जिम्मेदारियों के निर्वहन और संगठन की प्रगति का आकलन किया जाएगा।

विधायक राजकुमार बडोले ने भी किया सक्रियता का आह्वान

बैठक में विधायक राजकुमार बडोले ने पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और BLA कार्यकर्ताओं से SIR की जानकारी अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका, SIR-BLA से संबंधित जिम्मेदारियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक कार्यों में समन्वय बढ़ाने, बूथ स्तर पर सक्रियता मजबूत करने तथा पार्टी की आगामी रणनीति के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में सांसद राजेंद्र जैन, विधायक राजकुमार बडोले, नरेश माहेश्वरी, प्रेमकुमार रहांगडाले, राजलक्ष्मी तुरकर, सुरेश हर्षे, अविनाश जायसवाल, केतन तुरकर, किशोर तरोणे, जगदीश बावनथड़े, पूजा अखिलेश सेठ, यशवंत गणवीर, बालकृष्ण पटले, कुंदनभाऊ कटारे, केवलराम बघेले, कमलबापू बहेकार, डी. यू. रहांगडाले, अविनाश काशीवार, जियालाल पंधरे, रवि पटले, अशोक सहारे, गणेश बरडे, मोहनलाल पटले, टी. एम. पटले, विनोद कन्नमवार, अखिलेश सेठ, राजू एन. जैन, पियुष झा, माधुरी नासरे, कविता रहांगडाले, सुशीला हलमारे, अनिता तुरकर, हर्षा राऊत, उषा रामटेके, लक्ष्मी येडे, शीला ब्राह्मणकर, सीमा शेंडे, शिवलाल जामरे, नीरज उपवंशी, सोमेश रहांगडाले, भगत ठकरानी, रतिराम राणे, किशोर पारधी, सुनील ब्राह्मणकर, बाबा बिसेन, चंदन गजभिये, बाबा बोपचे, लालचंद चौहान, मनोहर राऊत, सचिन भांडारकर, अमित भालेराव, राजू पारधी, राजेश तुरकर, चुन्नीलाल शहारे, ब्रजभूषण बैस, राजकुमार मेंढे, सुरेंद्र रहांगडाले, खुशाल वैद्य, रवि क्षीरसागर, संजीव रावत, सुभाष यावलकर, नागो बन्सोड, स्वप्नील कावले, पंकज शहारे, योगेश नाकाडे, घनेश्वर तिरेले, लीकेश चिखलोंडे, पिंटू बनकर, रघुपति अगड़े, कल्लू यादव, नितीन टेम्भरे, गंगाराम कापसे, आनंद शर्मा, महेंद्र रहांगडाले, धरमलाल रहांगडाले, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, विनोद पटले, सेवकराम डोये, गोविंद लिचड़े, पंकज चौधरी, उमेश ठाकरे, आत्माराम पटले, लक्ष्मीकांत चिखलोंडे, प्रभुदास पटले, हर्षवर्धन मेश्राम, दिनेश गेडाम, नंदकिशोर शरणागत, हिरालाल साठवणे, ध्रुव हुकरे, योगेश पतेह, विक्की रहांगडाले, टेकलाल सोनवाने, शिवचरण कटरे, मुनेश्वर कावले, रामेश्वर चौरागड़े, सुधांशु मेहता, नयन रुखमोडे, विनोद चुटे, जितेंद्र बिसेन, रोमेंद्र बिसेन, रिताराम लिल्हारे, दुर्योधन मेश्राम, शुभम मेहर, कृष्णा खोब्रागड़े, पुरुषोत्तम चुटे, विकास गेडाम, विजय बारापात्रे, देवेंद्र चौधरी, सुरेश चुटे, निगम सोनेवाने, उमेश मेश्राम, ऋषि शर्मा, लक्ष्मीनारायण मेश्राम, गुरुदेव पटले, उमेश बिसेन, सुधीर चौहान, रवींद्र मेश्राम, भूपेश गौतम, सचिन अग्रवाल, भोजराज चौहान, भीमराव वाघमारे, संजय बिसेन, भागवत फरकुंडे, आशीष ठाकरे, यशवंत फरकुंडे, धनराज बोपचे, हरिराम आसवानी, बिरला गणवीर, अमजद खान, सुनील घावडे, शैलेश भवरे, सोहम पटले, आरजू मेश्राम, शरभ मिश्रा और वामन गेडाम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts