राज्य अभियंता संघटना के जिलाध्यक्ष बने इंजि. अब्दुल रहमान (बब्लू सैय्यद)

358 Views

गोंदिया। राज्य अभियंता संघटना, जिला गोंदिया के जिलाध्यक्ष पद पर इंजि. अब्दुल रहमान (बबलू सैयद) की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

नियुक्ति पत्र राज्य अध्यक्ष श्री मिलिंद भोसले, राज्य महासचिव श्री राजेश देशमुख, पूर्व विदर्भ अध्यक्ष इंजि. दीपेश कोलुरवार एवं राज्य उपाध्यक्ष इंजि. मोईन खान के हाथों प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आदिल शेख, मंगेश नागफासे एवं ओमीत सोनेवाने सहित संघटना के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने इंजि. अब्दुल रहमान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर इंजि. अब्दुल रहमान ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा अभियंताओं के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related posts