मानसून क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवशक्ती क्रिकेट परिवार कटंगी विजेता

86 Views

 

एकोडी टीम रही उपविजेता, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

गोंदिया। शिवशक्ती क्रिकेट परिवार कटंगी कला के तत्वावधान में आयोजित मानसून क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। 20 से 27 अगस्त तक चले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। रोमांचक मुकाबलों के बाद शिवशक्ती क्रिकेट परिवार कटंगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एकोडी टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में सामनावीर, उत्कृष्ट फलंदाज, उत्कृष्ट गोलंदाज सहित विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कारों का वितरण किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम की सरपंच सौ. मोहिनी अविनाश वऱ्हाडे, नगराध्यक्ष श्री सचिन गोविंदभाऊ शेंडे, कृउबास संचालक व आयोजक जितेश टेंभरे सहित विशेष रूप से उपस्थित मान्यवरों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मान्यवरों ने युवाओं को “पढ़ो, खेलो और जीतो” का संदेश देते हुए शिक्षा के साथ खेलों को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक कृ.ऊ. बा. स. के संचालक श्री जितेश टेभरे एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में संघ के सदस्य कु. श्री बंटी लिल्हारे, श्री राजेश श्रीभाद्रे, श्री मनिष मारवाडे, श्री राकेश सव्वालाखे, श्री कपिल, श्री शैलेश बाजपेई, श्री देवेंद्र राणे, श्री इशू वघारे, श्री नितीन मडामे, श्री नौशाद मालाधरी, श्री संदीप पाटील, श्री राजा मिर्जा, श्री श्रीकांत नागपुरे, श्री शंकर सोनवाणे, श्री आशिष मेश्राम सहित सभी सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने टूर्नामेंट में सहभागी सभी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related posts