गोंदिया (प्रति) कुड़वा जिला परिषद अंतर्गत आने वाले ग्राम बरबसपुरा में विकास की कड़ी में जिला परिषद शाला में शिक्षण विभाग द्वारा मंजूर वर्ग खोली बांधकाम, जनसुविधा अंतर्गत बुद्ध विहार के सामने सौंदर्यकरण एवं दलित बस्ती सुधार अंतर्गत नाली बांधकाम के कार्यों का भूमिपूजन सांसद श्री प्रफुल भाई पटेल एवं भू पु विधायक श्री राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में जिला परिषद सदस्य सौ पूजा अखिलेश सेठ के हस्ते संपन्न हुआ।
![]()
इन कार्यो के दौरान पंचायत समिति सदस्य विनोद बिसेन, सरपंच लिविंग डोंगरे, उप सरपंच झमेंद्र नागपुरे, गोविन्द वासनिक, डॉ योगराज नागपुरे, वजीर बिसेन, हेमराज लांजेवार, श्रीमती छाया ताई बिसेन, नरेश चौहान, मुख्याध्यापक ओम हरिनखेडे, एस तुरकर, वि डहाके , श्रीमती यू बसोड़ , कल्पना राहंगडाले , जे बी हरिनखेडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![]()
इस दौरान ग्राम के नागरिकों, पालकों, विद्यार्थी विद्यार्थिनीयों ने जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूजा सेठ का आभार व्यक्त किया।
