SECR रेल सुरक्षा बल का ऑपरेशन नार्कोस: दो वर्षों में 138 अपराधियों की पकड़, 4.55 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त..

54 Views
रिपोर्टर/ 13 मई 
गोंदिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधों की रोकथाम तथा सामाजिक सरोकारों के निर्वहन हेतु विभिन्न विशेष अभियानों के अंतर्गत प्रभावी एवं सराहनीय कार्य किए जा रहे है। इनमें आपरेशन नार्कोस- रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिक्षेत्र में नशीले पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार चलाया जा रहा अभियान है।
ऑपरेशन नार्कोस के तहत यात्री ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखते हुए नशीले पदार्थो की जब्ती एवं तस्करो को गिरफ्तार किया जा रहा है, इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल के तीनो मंडल (बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर) में स्पेशल टास्क टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्य के लिए तीनो मंडलों में स्थित CIB (Crime Intelligence Branch) और SIB (Special Intelligence Branch) को एक्टिव किया गया है।
बीते वर्ष-2025 में  “ऑपरेशन नार्कोस”  के तहत कुल- 63 मामलो में 78 आरोपियों को गिरफ्तार कर 713.522 किलो मादक पदार्थ जिसकी किंमत 1.70 करोड़ को जब्त करने में सफलता मिली। इसी तरह वर्ष-2026 में अब तक 38 मामलो में 60 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 572.729 किलो. मूल्य 2.86 करोड़ के मादक पदार्थ की जब्ती कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गयी है I
रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विगत वर्षो से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणाम वर्ष 2025 एवं 2026 में अब तक “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत 4.56 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थो को डिटेक्ट कर 138 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला गया। इस अभियान के तहत उड़ीसा राज्य के तरफ से आने वाली ट्रेनों जैसे- 12843 पूरी-अहमदाबाद, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 12807 समता एक्सप्रेस, 58213 टिटलागढ-बिलासपुर पैसेंजर, 12994 पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस में मुख्य रूप से फोकस कर ड्राइव एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा गया है I ये ट्रैन के जरिये नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी उपलब्धता है।

Related posts