सिंगलटोली आंबेडकर वार्ड में दिखी देशभक्ति, हर घर लहराया तिरंगा..

585 Views

 

प्रतिनिधि। 14 अगस्त
गोंदिया। इस वर्ष हम देश की आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। पिछले 3 वर्षों से हम आजादी का महोत्सव देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत चला रहे है।

इस वर्ष भी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर देश की आन बान और शान, तिरंगा को लहराया और फहराया जा रहा है। जिससे देशवासियों के दिल में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दे रहा है।

शहर के सिंगलटोली, आंबेडकर वार्ड में हर्ष उज्वने व युवा साथीदारों ने राष्ट्रभक्ति के तहत हर घर तिरंगा लगाकर क्षेत्र को आजादी के जश्न को चार चांद लगा दिए। उज्वने ने कहा, राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारे गौरवशाली राष्ट्र की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूँ कि माँ भारती के वैभव को प्रदर्शित कर रहे इस अभियान में सहभागी होकर अपने – अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएँ।

Related posts