स्व. सुंदरलाल यादव (पहलवान) की स्मृति में गोंदिया में विराट आमदंगल 26 को

1,331 Views

एमपी, छग,यूपी और महाराष्ट्र के पहलवान ‘दंगल” में उतरकर दिखाएंगे दांव..

कल रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन..

गोंदिया। भारतीय पारंपरिक खेल कुश्ती को गोंदिया की धरती पर एक पहचान देकर इस खेल को बढ़ावा देने का कार्य करने वाली गोंदिया जिला कुश्तीगीर संघ अनेक वर्षों से स्व. सुंदरलाल यादव (पहलवान) की स्मृति में इसका आयोजन करते आ रही है। इस वर्ष भी 26 दिसंबर को कुश्ती का विराट आम दंगल भव्य रूप से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक पकंज यादव एवं पूर्व विधायक हरिहरभाई पटेल ने बताया कि, 26 दिसंबर को आयोजित विराट दंगल का आयोजन दरगाह के पास, कृष्णपुरा वार्ड में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।
आमदंगल में सहभागी होने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश एवं महाराष्ट्र से अनेक पहलवान आ रहे है। इनमें महिला पहलवानों की भी उपस्थिति रहेगी। ये दंगल पहलवानों के दांव पेंच में रोमांचक होंगा।
इस आम दंगल के आयोजन पूर्व कल बुधवार 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे से स्व. सुंदरलालजी यादव (पहलवान) की स्मृति में भव्य रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन यादव चौक में रखा गया। इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अधिक से अधिक नागरिको को उठाने की अपील, गोंदिया जिला कुश्तीगीर संघ, श्री दुर्गामण्डल गोंदिया एवं सुंदरम बहुउद्देश्यीय संस्था व आयोजकों ने की है।

Related posts