भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने मतदान कर दिया कमल खिलेंगा-इतिहास बनेंगा का नारा..

684 Views

 

टाऊन स्कूल में पत्नी, बेटों के साथ वोट डालने पहुँचे विनोद अग्रवाल..

गोंदिया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हेतु 288 सीटों के लिए आज 20 नवम्बर को जारी मतदान प्रक्रिया के दौरान गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल अपने परिवार के साथ वोट डालने हिंदी टाऊन स्कूल पहुँचे।

महायुति से भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी सविता अग्रवाल एवं दोनों बेटों ने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर जनता से भी अपने अधिकारों का उपयोग कर गोंदिया में एवं राज्य में सुख, समृद्धि सर्वागीण विकास के लिए पुनः महायुति की सरकार स्थापित करने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने इस दौरान गोंदिया में कमल खिलेंगा, इतिहास बनेगा का जयघोष दिया।

Related posts