फेक नेरेटिव्ह फैलाने वालों को, आगामी चुनाव में जनता खुद दिखायेगी आईना- विधायक डॉ. फुके

285 Views

 

सड़क अर्जुनी में भाजपा की जिला विस्तारित बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश..

सड़क अर्जुनी। 04 अगस्त
लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने देश की जनता में देश के संविधान को बदलने कें प्रति दिशाभूल कर नकारात्मकता फैलाने का कार्य किया और झूठ के दम पर एक अच्छी सरकार के विरूद्ध साजिश रचने का कार्य किया। पर उनकी कोशिशों को देश की जनता ने करारा जवाब देकर पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का कार्य किया। जनता अब इनकी साजिशों को समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता खुद इन्हें आईना दिखायेगी।

उक्त प्रतिपादन पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक डॉ. परिणय फुके ने व्यक्त किया। वे सड़क अर्जुनी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जिला विस्तारीत बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने आगे कहा, भले ही हम लोकसभा चुनाव में पराजय हुए है पर जनता ने हमे बेहतर प्रतिसाद दिया। हमने हार के बावजूद विपरीत परिस्थितियों में भी पक्ष को मजबूत रखने का कार्य किया।

अगले दो माह में राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। कांग्रेस सोच रही है कि वो अपना झूठ का पुलिंदा जारी रख बदलाव लाएगी। पर राज्य में ऐसा कुछ नही होगा। कांग्रेस के राहुल गांधी खुद को अमेरिका के राष्ट्रपति की तरह समझकर भाषण दे रहे है। कुछ सीटे जितने पर अहंकार आ गया है।

विधायक फुके ने कहा, देश में संविधान कोई बदल नही सकता। किसी की औकात नहीं कि वो संविधान बदल दे। विपक्ष का ये झूठ अब चलने वाला नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, हमें आगामी चुनाव की तैयारी में लगना है। नकारात्मकता को दूर करना है। हमें सोशल मीडिया में भी सक्रियता दिखाना होगा। विरोधियों का जवाब देना हमे आना चाहिए।

डॉ. फुके ने कहा, हमें घर घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को ले जाकर उन्हें सरकार के कार्यों से अवगत कराना है। राज्य सरकार द्वारा बहनों के लिए शुरू महत्वाकांक्षी लाडली योजना में अधिक महिलाओं को लाभ मिले इसे हेतु हमें कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, तुम सिर्फ 100 दिन पार्टी को दे, हम 5 साल में प्रदेश को सुजलाम सुफलाम करने का बेहतर कार्य करेंगे।

बैठक में भाजपा के विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, जिलाध्यक्ष येशुलाल उपराडे, पूर्व सांसद गड़चिरोली अशोक नेते, पूर्व सांसद सुनील मेंढे, पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले, विधायक विजय रहांगडाले, पूर्व विधायक हेमंत पटले, संजय पुराम, खोमेशभाऊ रहांगडाले, संगठन मंत्री वीरेंद्र (बाळाभाऊ) अंजनकर, जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले, विजय शिवनकर, संजय टेंभरे, अशोक इंगले, नेतरामभाऊ कटरे, रचनाताई गहाने, भावना कदम, तुमेश्वरी बघेले, सिताताई रहांगडाले, संजीव कुलकर्णी, सुनील केलनका, जयंत शुक्ला, लायलराम भेंडारकर, विश्वजीत डोंगरे, शंकर मडावी, दीपक कदम सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts