महायुति उम्मीदवार के चुनाव प्रचारार्थ 7 को नितिन गडकरी की अर्जुनी मोरगाँव में विशाल सभा

814 Views
  गोंदिया। आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे प्रथम चरण के चुनाव हेतु भंडारा – गोंदिया लोकसभा मतदार संघ में महायुती के अधिकृत उमेदवार सुनील मेंढे के चुनाव प्रचार हेतु केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल 7 अप्रैल को गोंदिया जिले के दौरे पर है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगाँव स्थित जिला परिषद स्कूल के प्रांगण में कल 7 अप्रैल को दोपहर 2 बजे विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे।
क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने सभी महायुति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ एवं गणमान्य नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।

Related posts