गोंदिया: 102 एम्बुलेंस सेवा प्रदान करनेवाले चालकों नें माना MLA विनोद अग्रवाल का आभार, थकित १९ माह का वेतन अदा..

1,029 Views

 

प्रतिनिधि / गोंदिया : गोंदिया जिले में ‘102’ प्रणाली के तहत एम्बुलेंस सेवा प्रदान की जाती है. लेकिन २४ घंटे सेवा देनेवाले चालकों को अप्रैल २०२२ से वेतन अदा नहीं किया गया था. जिसकी शिकायत ले कर एम्बुलेंस चालकोने विधायक विनोद अग्रवाल का दरवाज़ा खटखटाया था. मंत्रालय स्तर पर कार्यवाही करते हुए आखिरकार ८ नवंबर २०२३ को ६७ चालकों के खाते में प्रती व्यक्ति ३ लाख ५४ हजार रुपए के हिसाब से १९ माह का वेतन जमा करवाया गया. जिसके चलते एम्बुलेंस चालकोकी दिवाली अच्छे से हो पाई. १९ माह का वेतन खाते में जमा करवाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु चालको ने विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय में पहुँच कर विधायक विनोद अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किए है. जिसपर विधायक विनोद अग्रवाल ने एम्बुलेंस चालकोकी समस्या का निराकरण अपने माध्यम से होने पर समाधान व्यक्त किया है.

Related posts