गोंदिया: स्वतंत्र विदर्भ राज्य मुद्दा, नागपुर समझौते की होली 28 सितंबर को..

797 Views

विदर्भ के हर जिले में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की बैठकें प्रारंभ.. 

प्रतिनिधि. 18 सितंबर
गोंदिया: 28 सितंबर 1956 को नागपुर समझौते के तहत विदर्भ के साथ विश्वास घात किया गया। उस धोखाधड़ी वाले नागपुर समझौते के विरोध में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने 28 सितंबर 2023 को “नागपुर समझौते की होली आंदोलन” विदर्भ के प्रत्येक जिले में करने का आव्हान किया है।
गोंदिया के विश्राम गृह में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी जहाँ इसकी जानकारी दी गई।
बैठक में पूर्वी विदर्भ अध्यक्ष अरुणभाऊ केदार, नागपुर जिला अध्यक्ष महिला अघाड़ी सुधाताई पावड़े, नागपुर जिला अध्यक्ष अरविंद भोसले, भंडारा गोंदिया प्रभाग प्रमुख सुरेंद्र वाढई, युवा अघाड़ी पश्चिम विदर्भ प्रमुख श्याम अवथले, भंडारा जिला अध्यक्ष दिनेश काले, गोंदिया जिला अध्यक्ष दादाजी फुंडे, गोंदिया जिला समन्वयक अतुल सतदेवे, विदर्भ नेता वसंत गवली, जिला उपाध्यक्ष भोजराज ठाकरे, जिला महासचिव सीपी बिसेन, गुलाबराव गावंडे प्रमुखता से उपस्थित रहे।
विदर्भ राज्य आंदोलन समिति द्वारा “विदर्भ मिळवू औंदा” कार्यक्रम के तहत दि. 31 दिसंबर 2023 तक स्वतंत्र विदर्भ राज्य पाने के लिए “करो या मरो, या जेल जाओ” की घोषणा की है और इस आंदोलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाकर और आंदोलन को तेज करके सरकार को स्वतंत्र विदर्भ राज्य निर्माण के लिए मजबूर किया जायेगा।
संविधान के अनुच्छेद 3 के अनुसार स्वतंत्र विदर्भ राज्य की 118 वर्षों की मांग को मूर्त रूप देने का निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों दिनांक 05/09/2023 को वर्धा में आयोजित विदर्भ राज्य आंदोलन समिति कोर कमेटी की बैठक में विदर्भ की जनता के साथ अन्याय करने वाले नागपुर समझौते की होली आंदोलन विदर्भ के प्रत्येक जिले में 28 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था.
भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के प्रतीक रहे आष्टी (शहीद) जिला वर्धा यहाँ से विदर्भ संकल्प पदयात्रा दि. 30/09/2023 को सुरू होगी तथा तळेगाव- आर्वी- कौंडण्यपुर होकर दिनांक 02/10/ 2023 को दोपहर 12 बजे विदर्भ संकल्प महिला सम्मेलन तथा दोपहर 1 बजे  रुक्मिणी मन्दिर घेराव आंदोलन होगा.
विदर्भ की जनता उत्स्फूर्त प्रतिसाद दे ऐसा आवाहन इस अवसर पर किया गया. इस बैठक में विदर्भ प्रेमी, समर्थक कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे.

Related posts