दिशा आरोग्य संस्था, स्वास्थ एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रगति करे – पूर्व विधायक राजेंद्र जैन

369 Views

 

दिशा आरोग्य संस्था का 24 वा वर्धापन दिन संपन्न

गोंदिया। आज ९ जुलाई को डॉक्टर देवाशिष चटर्जी के मार्गदर्शन में आदिवासी क्षेत्र दरेकसा में कार्यरत दिशा आरोग्य संस्था के २४ वे वर्ष में पदार्पण करने पर समारोह आयोजित किया गया।

दिशा संस्था के माध्यम से दरेकसा आदिवासी क्षेत्र में सामाजिक व आरोग्य क्षेत्र के अनेकों कार्य सम्पन्न हुए। दिशा संस्था स्वास्थ एवं सामाजिक क्षेत्र में भविष्य में और प्रगति करे यह शुभकामना पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने दीं।

दिशा आरोग्य कुटीर के परिसर में सांसद प्रफुल पटेल की स्थानिक सांसद निधी (15 लक्ष रू) से नवनिर्मित गट्टू का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस कार्य के लिये दिशा आरोग्य संस्था ने प्रफुल पटेलजी, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन का आभार माना।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, डॉ देवाशिष चटर्जी, डॉ कुदडे, डॉ प्रमोद मुंदडा, डॉ दीपक बहेकर, जुगल किशोर अग्रवाल, डॉ विकास जैन, डॉ बजाज, डॉ दर्पण चौधरी, राजेंद्र पटेल, डॉ अनुराग बहेकर, दिनेश पटेल, विजय शिवनकर, रमेश भैय्या, डॉ साजिद, डॉ अभिजित शेंडे, वानखेडे गुरुजी, विनय अग्रवाल, हरगोविंद चौरसिया, रौनक ठाकूर सहित संस्था के पदाधिकारी, विद्यार्थी बहुसंख्या मे उपस्थित थे।

Related posts