युवाओ की आवाज़ गैरराजकिय संगठन द्वारा गोंदिया में 10-12वीं के 22 होनहार बच्चों का सत्कार व मार्गदर्शन शिविर सम्पन्न..

231 Views

 

गोंदिया। (17जून), युवाओं की आवाज़ गैररजाकिय संगठन यह एक सामजिक संस्था के रूप में सक्रिय रूप से जिल्हे के सभी तहसीलो में अपनी शाखाए बनाकर आमजनता के आरोग्य, शिक्षा एव गरजू आम आदमी को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कार्य कर रही है।

युवाओं की आवाज़ गैरराजकीय संगठन के नेतृत्व में हाल ही में गोंदिया शहर स्थित शासकीय विश्राम गृह में जिल्हे के १० वी एव १२ कक्षाओ में ८५ प्रतिशत अंक हासील करने वाले २२ बच्चो का सम्मान चिन्ह एव सम्मान पत्र देकर सम्मनित किया गया ।

जिल्हे के शासकीय यंत्रणाओ में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ते बच्चो को सम्मानित किया गया एव सभी अधिकारियों ने बच्चो को शैक्षणिक जीवन में शिक्षा अर्जित करने एव उज्वल भविष्य पर मार्गदर्शन किया ।

कार्यक्रम में प्रमुखता से उपस्थित सुनील ताजने सर (उपविभागीय पोलिस अधिकारी गोंदिया), नरेंद्र भांडारकर सर (उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी सामान्य प्र. जिप गोंदिया), सतीश दखने सर (आर्.टी.ओ. विभाग गोंदिया), तिर्थराज ऊके सर (विस्तार अधिकारी महिला बालकल्याण- गोंदिया इन अधिकारियों की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।

संगठन के संस्थापक सचिन राहंगड़ाले ने संगठन के कार्यो एव उदेश्य के बारे में जानकरी दी एव उपस्थिति बच्चो को मार्गदर्शन किया ।

इस अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान, विजय राहांगड़ाले जिल्हा सचिव, नरेन्द्र सिंग चिखलोंडे
जिल्हा समन्वयक, सौ. चन्दाताई सिंगनधुपे जिल्हा कोषाध्यक्ष, मुनेश्वर चिखलोंडे जिल्हा महासचिव, मंगेश शेंडे जिल्हा महासचिव, सौ. आरती ताई कटरे जिल्हा मीडिया प्रमुख, सौ. मोहिणीताई बोपचे जिल्हा महासचिव, मनोज वैध्य जिल्हा सहसचिव, सौ. निशाताई सादेपांच, पुरुषोत्तम भांडारकर अध्यक्ष – सड़क अर्जुनी, सौ. लक्ष्मी ताई मसराम महिला अध्यक्ष सडक अर्जुनी, लेकश कावड़े अध्यक्ष – गोरेगाव तालुका, अशोक सोंटक्के अध्यक्ष – सालेकसा, पंकज गौतम अध्यक्ष- तिरोड़ा तालुका, सौ. दीपाताई शाहारे महिला अध्यक्ष- तिरोड़ा,  सुरेंद्र पटले
तालुका उपाध्यक्ष तिरोड़ा, प्रमोद कटरे तालूका कोषाध्यक्ष गोरेगाव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे

Related posts