गोंदिया: सागर गोपलानी के घर से करीब डेढ़ लाख का गुटखा, तंबाखू जब्त, एलसीबी की कार्रवाई

676 Views
क्राइम न्यूज।
गोंदिया। प्रतिबंधित सुगंधित तंबाखू, गुटखा को अवैध तरीक़े से बिक्री करने हेतु जमा कर रखे करीब डेढ़ लाख के माल को छापा मार कार्रवाई के तहत पकड़ने में स्थानिक अपराध शाखा टीम को सफलता प्राप्त हुई है। ये कार्रवाई सिंधी कॉलोनी, रावण मैदान स्थित सागर गोपलानी के घर पर 3 जून को की गई।
इस संदर्भ में पुलिस से मिली जानकारी के तहत पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के आदेश पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, अवैध धन्धों पर शिकंजा कसने आदि को लेकर पुलिस विभाग को आदेश मिले हुए है, इसी आदेशो के पालन के तहत 3 जून को एलसीबी के पीआई दिनेश लबदे के मार्गदर्शन में टीम दोपहर को शहर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
गश्ती के दौरान पुलिस टीम को गोपनीय जानकारी मिली कि, सिंधी कॉलोनी परिसर में सागर गोपलानी नामक व्यक्ति ने सरकार द्वारा प्रतिबंधित सुगन्धित तंबाकू, गुटखा को बड़े पैमाने पर घर पर जमा कर रखा है। इस जानकारी की पुष्टि हेतु पुलिस टीम ने दोपहर को सिंधी कॉलोनी, रावण मैदान में सागर बिसमलाल गोपलानी (उम्र23) के घर पर दबिश दी। सागर गोपलानी घर पर ही था। उसके घर की पड़ताल करने पर टीम को सुगंधित तंबाकू का जखीरा, जिसमें, पान मसाला, पान पराग, आर.एम.डी, जर्दा, रजनीगंधा, पान बहार, विमल गुटखा, राजश्री, धमाल, गोल्ड तंबाखू , इस प्रकार विविध तंबाखू, गुटखे के 596 पैकेट (73 किलो 665 ग्राम) वजनी, जिसकी किंमत करीब 1 लाख 42 हजार 405 रुपये का माल बरामद हुआ।
प्रतिबंधित सुगंधीत तंबाखू व गुटखा जमा कर रखने पर सागर गोपलानी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई हेतु आयुक्त, अन्न व औषधी प्रशासन, विभाग भंडारा को पत्र व्यवहार कर कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।
फिर्यादी महेश प्रभाकर चहादे, उम्र 43 वर्ष, अन्न सुरक्षा अधिकारी अन्न व औषध प्रशासन भंडारा की शिकायत पर आरोपी विरूद्ध सरकार द्वारा प्रतिबंधित सुगंधीत तंबाखू, गुटखा जमा रखने पर गोंदिया शहर थाने में धारा 188, 272, 273, 328 भादवि सहकलम 26(2) (आय), 26(2)(आय.व्हि) सहवाचन कलम 27(3) (आय),  (ई) कलम 3 (1) (झेड झेड) (व्हि) 59 अन्न सुरक्षा व मानदे कायदा 2006 अन्वये अपराध दर्ज किया गया।
       उक्त कार्रवाई  वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार  स्थानिक अपराध शाखा के पो.नि. दिनेश लबडे, के मार्गदर्शन में स.पो.नि. शिंदे, पो.उप.नि. विघ्ने, सहा.फौ.अर्जून कावळे, पो.हवा.राजेंद्र मिश्रा, भुवनलाल देशमुख, नेवालाल भेलावे, इंद्रजित बीसेन, विठ्ठल ठाकरे, सोमेंद्र तुरकर, सुजित हलमारे, मपोशी तोंडरे, येरणे, चापोशि गौतम ने की।

Related posts