गोंदिया: दो नकली वर्दीधारी पुलिस बनकर घर में घुसे, ली शराब की झड़ती..

1,048 Views

 

क्राइम रिपोर्टर।
गोंदिया। जिले के सालेकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूलरभट्टी में दो अज्ञात आरोपी पुलिस का वेष धारण कर एक घर में घुसकर उस घर में शराब की झड़ती करने का मामला सामने आया है।
फिर्यादि अमोल नारायण उईके उम्र 19 की मौखिक शिकायत के अनुसार आरोपी 1 जून 2023 को सुबह 11.30 बजे फिर्यादि के घर आये। वे लोग पुलिस के वेश में ( चितकबरा कमांडो ड्रेस जैसे) पहने हुए थे। पैर में कमांडों के जूते थे। तथा खुद को पुलिस बताकर उसके घर में शराब के सम्बंध में जांच पड़ताल की।
इस मामले पर पुलिस वर्दी के रूप में ड्रेस पहनकर अपराध करने पर सालेकसा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 441, 170, 171 भादवि तथा सह कलम 149 (अ) मपुका के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts