गोंदिया: काँग्रेस में गुटबाजी चरम पर, असंतुष्ट पदाधिकारी करेंगे प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले से शिकायत.. 

292 Views

पक्ष के आदेश की अवहेलना करने पर नही हो रही शिस्तभंग की कार्रवाई..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। कांग्रेस में चल रही गुटबाजी, पक्ष के आदेशों की अवहेलना एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई न करने से असंतुष्ट कांग्रेस पदाधिकारियों ने नाराजी व्यक्त कर कांग्रेस में चल रही इस व्यवस्था को लेकर आगामी 2 जून को प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से शिकायत किये जाने की जानकारी आज पत्र परिषद में दी।
कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष जितेश राणे के कार्यालय में आयोजित पत्र परिषद में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि, पक्ष के स्पस्ट आदेश मिलने के बाद भी कृषि उत्पन्न बाजार समिति के चुनाव में कांग्रेस के कुछ लोगो ने भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को पराजित करने का कार्य किया। पूरे जिले में यही स्थिति रही, फिर भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप बंसोड की ऐसे लोगों के खिलाफ, पक्ष के साथ धोखेबाजी करने वालो पर कोई कार्रवाई नही कर रहे है। उनकी इस भूमिका से पक्ष में गुटबाजी का दौर कायम हो गया।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक गप्पू गुप्ता पर भी आरोप लगाया कि, पार्टी के निर्णय को दरकिनार कर अपनी मर्जी से अन्य पक्ष से मिलकर एपीएमसी में सत्ता हासिल कर कांग्रेस में गुटबाजी का परिचय दिया है।
आलोक मोहंती ने कहा, हम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले से 2 जून को शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।
पत्र परिषद के दौरान कॉंग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष जितेश राणे, एपीएमसी संचालक अरुण गजभिये, राजिव ठकरेले, तालुका कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यप्रकाश भगत, गोरेगाँव तालुका कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष डेमेंद्र रहांगडाले, कांग्रेस सहकार विभाग जिलाध्यक्ष आलोक मोहंती, डॉक्टर सेल जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक मेंढे, कांग्रेस तालुका प्रभारी रंजीत गणवीर,  जीवनलाल शरणागत, अजय रहांगडाले आदि की उपस्थिति रही।

Related posts