गोंदिया: भीमनगर इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

1,505 Views

 

गोंदिया। शहर के भीमनगर क्षेत्र के पंचशील झंडा चौक स्थित मकान में एक युवक की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात को आज 19 मई शुक्रवार को सुबह के दौरान अंजाम दिया गया।
मृतक का नाम पंकज मेश्राम (उम्र 28) बताया गया है। वही इस हमले में एक युवक तुषार सिंगाड़े (उम्र 25 वर्ष) के घायल होने की ख़बर है। खबर है कि आरोपी की मृतक के साथ किसी धंदे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद की खुन्नस के चलते ये हत्या हुई होगी ऐसा प्रथम दृष्टया सामने आया है।
बहरहाल मृतक की माँ की रिपोर्ट पर शहर थाना पुलिस ने भादवि की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related posts