गोंदिया: गंभीर मामलों में लिप्त चार साल से फ़रार आरोपी की छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी..

784 Views

कोर्ट में हाजिर न होने पर निकला था पकड़ वारंट.. 

क्राइम रिपोर्टर।
गोंदिया। शहर थाना क्षेत्र में गंभीर मामलों में लिप्त पिछले चार सालों से फरार आरोपी खन्नकुमार राजकुमार 30 वर्ष की शहर पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य से गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी ये छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर शहर जिला बस्तर में अपना नाम बदलकर पिछले चार साल से रह रहा था। गोंदिया में खन्ना कुमार पर शहर थाने में 1)अप.क्र.343/2017 धारा 399,402,352, 323 भादंवि सहकलम 4, 25 भा. हत्यार कायदा, सहकलम 65 (ख) खंड (ड) म.दा.का. सेशन केस क्रमांक 67/2017 दर्ज है। वही 2) अप.क्र. 224/2014 धारा 376 (ड) भा.द.वि. सहकलम 4, 5(एल), 6 बाल लेंगीक अत्याचार प्रतीबंधक कायदा 2012 के तहत केस क्र.16/2015 दर्ज है. इसी प्रकार 3) अप. क्र. 216/2016 कलम 457, 380, 34 भा.दं.वि. केस क्रमांक 21/2017 के तहत मा.  न्यायालय में प्रकरण शुरू है तथा वो जमानत पर बाहर था।
फ़रार आरोपी खन्नाकुमार राजकुमार ये कोर्ट में पेशी तारीख में हाजिर नही हो रहा था। जिसके चलते कोर्ट द्वारा आरोपी के विरुद्ध पकड़ वारंट जारी किया गया था।
पुलिस को कोर्ट से पकड़ आदेश प्राप्त होते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इसी तलाश के दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि आरोपी ये छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर में नाम बदलकर रह रहा है। पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जगदलपुर रवाना किया गया। वहाँ जब पुलिस टीम ने जानकारी इकट्ठा की तो आरोपी खन्ना कुमार, राजेन्द्र राजकुमार नाम से रह रहा था। पुलिस ने उसे वही से गिरफ्तार कर 28 अप्रैल को गोंदिया लाया गया।
आरोपी के कोर्ट में हाजिर न होने पर मा. न्यायालय ने उक्त आरोपी के पकड़ वारंट जारी कर उसके विरुद्ध धारा 229(अ) भादवि के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर उसे कोर्ट द्वारा भंडारा जेल रवाना किया गया।
      उक्त कार्रवाई पु.हवलदार सुदेश टेंभरे ,कवल पालसिंग भाटीया, पो.शि. कुणाल बारेवार, मुकेश रावते ने अथक परिश्रम किया। टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर निखील पिंगळे, पोलीस अधिक्षक, गोंदिया, अशोक बनकर अपर पोलीस अधिक्षक, गोंदिया, सुनिल ताजणे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी, गोंदिया, पोलीस स्टेशन गोंदिया शहर के पोलीस निरिक्षक चंद्रकांत सुर्यवंशी ने सराहा।

Related posts