गोंदिया: विबग्योर सलोन का सर्टिफिकेट सेरेमनी कार्यक्रम सम्पन्न..

1,181 Views

 

गोंदिया। दिनांक 26 मार्च 2023 को गोंदिया के विबग्योर सलोन इंस्टिट्यूट का वर्ष 2022 का सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ..

इस कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति सौ. पूजा अखिलेश सेठ (समाज कल्याण सभापति जिल्हा परिषद गोंदिया) एवं सौ सपना रितेश अग्रवाल (समाजसेवीका) इनकी रही..

वर्ष 2022 तक मे इस इंस्टिट्यूट द्वारा पिया आहूजा गोंदिया, स्मिता पंचारिया कवर्धा, आरती सरई गोंदिया, शारदा बिजेवार गोंदिया, उमीषा सोनी तिरोड़ा, शर्मीला जाधवर देवरी, प्रिया कलम्बे बालाघाट, गेंदलता बिसेन गोंदिया, हेमलता लीलड़े अकोला, शिवानी जलवान्या गोंदिया, निशा अटरे गोंदिया, यश टोकशिया दिग्रस, इन सभी को हेयर या फिर मेकअप सिखाकर स्वरोजगार की तरफ प्रेरित किया गया

कार्यक्रम के बीच मे सलोन की दुनिया से रिलेटेड प्रश्न उत्तर शेषन के साथ साथ सोशल मीडिया का व्यापार मे महत्वता सेशन और खेल मस्ती भी लिया गया

कार्यक्रम का संचालन राजेश कनोजिया और आये हुए सभी अथितियों का आभार संचालक हर्षल पवार एवं प्रीति पवार द्वारा आगे ऐसे प्रोग्राम विबग्योर जल्द ही पुनः आयोजित करता रहेगा इस वादे के साथ किया गया।

Related posts